लखनऊ

सीवर का मेन होल खुला होने के कारण अधिवक्ता घायल, अधिशासी अभियन्ता के खिलाफ दी तहरीर

लखनऊ। गोमतीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक अधिवक्ता सीवर का मेन होल खुला होने के कारण घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद अधिवक्ता को घर भेज दिया गया। इस सम्बंध में अधिवक्ता ने गोमतीनगर थाने में अधिशासी अभियंता, नगर निगम जोन 4, गोमतीनगर, लखनऊ के खिलाफ तहरीर दी है।


विदित हो किया अधिवक्ता विनय कुमार त्रिपाठी निवासी-ए 4/1 हिमालया अपार्टमेंट, गोमतीनगर लखनऊ में रहते है। 27 मई की रात लगभग 9 बजे विनय खण्ड में स्थित मधुरिमा रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा रहे थे। तभी साइकिल ट्रैक पर सीवर का खुला हुअए मेन होल जिसकी गहराई लगभग 7 से 8 फिट अंधेरा होने के कारण उसमें गिर गये। इस दुर्घटना में अधिवक्ता विनय के कंघे, घुटने, हाथ की कोहनी और पैरोंमें गम्भीर चोटें आयी है। अधिवक्ता विनय ने बताया कि घटना को दो सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने अपने शिकायत गोमतीनगर इंस्पेक्टर, एसीपी गोमतीनगर, डीसीपी पूर्वी सहित पुलिस कमिश्नर को दी है। उसके बाजवूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button