उत्तर प्रदेश

गिरोह बनाकर चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए कर रही प्रयास

सण्डीला, हरदोई। दिनांक 15.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक संडीला द्वारा अभियुक्त हसरत पुत्र साबिर अली निवासी ग्राम ऊपरी मण्डई थाना संडीला जनपद हरदोई सहित सात अभियुक्तगण के विरुद्ध आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से संगठित रुप से गिरोह बनाकर चोरी जैसे जघन्य अपराध करने/समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहने पर थाना संडीला पर मु0अ0सं0 418/25 धारा 3(1) उ०प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 बनाम उपरोक्त नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया था। जिसके बाद सण्डीला थाना पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्त हसरत पुत्र साबिर अली निवासी ग्राम ऊपरी मण्डई थाना संडीला जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। साथ ही अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास किये जा रहे है।
जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि हसरत पुत्र साबिर अली पर
1. मु0अ0सं0 238/24 धारा 331 (4)/305 (a)/317 (2) बीएनएस थाना संडीला जनपद हरदोई।

2. मु0अ0सं0 244/24 धारा 331 (4)/305 (a)/317 (2) बीएनएस थाना संडीला जनपद हरदोई।

3. मु0अ0सं0 276/24 धारा 3(5)/61 (2)/305(a)/331(4)/317(2)/317(4)/318 (4)/319 (2) बीएनएस

थाना संडीला जनपद हरदोई।

4. मु0अ0सं0 385/24 धारा 331 (4)/305 (a)/317 (2) बीएनएस थाना संडीला जनपद हरदोई।

5. मु0अ0सं0 270/24 धारा 379 भादवि थाना संडीला जनपद हरदोई।

6. मु0अ0सं0 271/24 धारा 304/317 (2) बीएनएस थाना संडीला जनपद हरदोई।

7. मु0अ0सं0 04/25 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना संडीला जनपद हरदोई।

8. मु0अ0सं0 583/24 धारा 331 (4)/305 (a) / 317 (2) बीएनएस थाना बेनीगंज जनपद हरदोई।

9. मु0अ0सं0 229/24 धारा 331 (4)/305/317 (2) बीएनएस थाना हरियावां जनपद हरदोई।

10. मु0अ0सं0 339/24 धारा 331 (4)/305/317 (2) बीएनएस थाना मल्लावां जनपद हरदोई पर मुकदमे पंजीकृत है।

साथ ही बताया है कि पुलिस टीम के उ0नि0 करूणेश पाठक थाना संडीला जनपद हरदोई, हे0का0 शहाबुद्दीन थाना संडीला जनपद हरदोई, हे0का0 धर्मेश थाना संडीला जनपद हरदोई और हे0का0 बृजेश कुमार थाना संडीला हरदोई द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे है।

Related Articles

Back to top button