अपराध

जालसाज ने एसपी की पत्नी के खाते से उड़ाए पांच हजार

लखनऊ। जालसाजों ने एक एसपी की पत्नी के खाते को निशाना बनाते हुए उसके खाते से पांच हजार रुपये उड़ा दिये। इस सम्बंध में विभूतिखण्ड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार जालसाजों ने सीबीआई की विशेष अपराध शाखा के एसपी की पत्नी के कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से 5 हजार रुपये उड़ा लिए। सीबीआई विशेष अपराध शाखा के एसपी देवेन्द्र सिंह परिवार के साथ विशेषखण्ड-3 में रहते हैं। उनकी पत्नी सुधा सिंह का खाता केनरा बैंक में है। सोमवार को जालसाज ने कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से 4,999 रुपये गायब कर दिये। विभूतिखण्ड इंस्पेक्टर डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि साइबर क्राइम सेल की मदद से पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button