उत्तर प्रदेश

पुलिस अभिरक्षा में मौत मामले की होगी मजिस्ट्रीरियल जॉच

लखीमपुर खीरी । उप जिला मजिस्ट्रेट मितौली ने बताया कि आशाराम निवासी ग्राम पकरिया जलालपुर, तहसील मितौली की 12 अप्रैल 2024 को पुलिस अभिरक्षा में हुई मृत्यु प्रकरण की मजिस्ट्रीरियल जॉच उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधीक्षक के पत्र 15 अप्रैल 2024 के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट ने 23 अप्रैल द्वारा प्रश्नगत घटना की जाँच हेतु उन्हें जॉच अधिकारी नामित किया है।जिला मजिस्ट्रेट के उक्त आदेश के अनुपालन में उनके द्वारा प्रश्नगत घटना की मजिस्ट्रीयल जॉच की जा रही है। प्रश्नगत घटना की जानकारी रखने वाले समस्त सम्बन्धित से अपेक्षा की जाती है कि वह 28 जून से 5 जुलाई के मध्य अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य अभिकथन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button