उत्तर प्रदेश

तंत्र-मंत्र के चक्कर में जला दिए मासूम के हाथ, मुकदमा दर्ज

लखीमपुर खीरी। जिले में अंधविश्वास के चलते तंत्र मंत्र के नाम पर एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का रोंगटे खड़े करने वाला मामला प्रकाश में आया है। गंभीर हालत में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पढुआ थाना क्षेत्र के मिंझिरिया गांव निवासी संदीप पुत्र रामकिशोर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 4 वर्षीय पुत्री माही को आने वाले झटकों का इलाज करने के नाम पर पंद्रह सौ रूपया लेकर कथित तांत्रिक  गीता बंगाली निवासी अभयपुर थाना पढुआ ने बच्ची ऊपर तीन शैतानों का साया बताकर दोनों हाथ जलाए। मासूम को कई बार पलंग पर पटका गया।इससे उसकी हालत बिगड़ गई।गम्भीर हालत में मासूम बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में सीओ निघासन प्रवीण ने बताया वादी की तहरीर पर विपक्षी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपी के खिलाफ जल्द ही वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button