पुलिस उपाधीक्षक ने किया जीआरपी रायबरेली का निरीक्षण

लखनऊ। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे लखनऊ (प्रथम) द्वारा थाना जीआरपी रायबरेली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उसके साथ ही महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण एवं स्टेशन परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा।
पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ मो. मुश्ताक के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक रेलवे लखनऊ (प्रथम) संजीव कुमार सिन्हा द्वारा थाना जीआरपी रायबरेली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि महिला हेल्प डेस्क पर आने वाले प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाये, थाने के रजिस्टरों का रख रखाव ठीक कराने व प्रविष्टियां ठीक करें। उसके साथ ही बैरकों का भ्रमण कर कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया। सक्रिय अपराधियों की माननीय न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने हेतु निर्देशित कर अपराधियों का सत्यापन कर उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। उसके उपरांत स्टेशन परिसर का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।



