उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया यूनाइटेड पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस

कुंडा (प्रतापगढ़) : यूनाइटेड पब्लिक स्कूल, किलहनापुर, कुंडा, प्रतापगढ़ में आज स्कूल का तीसरा स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अथिति के रूप में कुंडा के ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह व डाक्टर शिव प्रसाद मिश्रा रहे जिन्होंने कहा कि तीन साल के अन्दर स्कुल की अच्छी प्रगति हुयी है और यहाँ के प्रबंधक व शिक्षकों की इसमें बड़ी भागीदारी हुयी है । वहीँ स्कूल के प्रबंधक श्री रामराज विश्वकर्मा एवं अध्यक्ष विजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा स्कूल की प्रगति के बारे में बताया गया।

वही विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे भानु प्रकाश त्रिपाठी, विजय पांडेय, प्रेम चंद्र मिश्रा आदि ने भी स्कुल की शिक्षा की सराहना की । यह स्कूल के प्रबंधक रामराज विश्वकर्मा जी ने बताया की हमारे यहां नॉर्मल क्लास के साथ-साथ डिजिटल क्लास चलता है जैसे बच्चों को प्रोजेक्टर द्वारा पढ़ाई और शिक्षा का व्यवस्था भी किया गया है। अध्यक्ष विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हमारे स्कूल में तीन बच्चों के साथ एक बच्चे का निशुल्क शिक्षा दिया जाता है।और गरीब बच्चों को विशेष ध्यान दिया जाता है। पत्रकार बृजेश कुमार ने वीडियो कॉल के द्वारा स्कूल के स्थापना दिवस का आनंद लिया । स्थापना दिवस के कार्यक्रम का उमा गुप्ता ने संचालन किया । मौके पर पूजा विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष, रूपा प्रजापति, शमा बनो, साजिया बनो, रानी, खुशबू, डॉक्टर कमलेश विश्वकर्मा, खुशी, अक्षत, काव्या,सचिन, सौरभ, राज, अभिषेक, बब्बू मिश्रा, काजू पांडेय,राजू पांडेय, पंटू पांडेय राम नरेश प्रजापति समेत कई अन्य लोग कार्यक्रम में सम्मिलित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button