स्वास्थ्य शिविर व अंक तालिका वितरण समारोह का आयोजन, बच्चों का बढ़ाया गया उत्साह

लखनऊ। हंस खेड़ा स्थित सिटी कान्वेंट स्कूल शाखा में आज प्रबंधन अंकित उपाध्याय के नेतृत्व में अंक तालिका वितरण समारोह व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को उनकी अंक तालिकाएं प्रदान की गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में आए चिकित्सकों द्वारा छात्रों एवं अन्य उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही विद्यालय परिवार की ओर से सभी डॉक्टरों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद नागेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
इसके उपरांत मिरेडियम कान्वेंट स्कूल, हंस खेड़ा शाखा में प्रबंधक श्रीमती गीता यादव के साथ अंक तालिका वितरण समारोह में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। दोनों कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।



