अपराधलखनऊ

काकोरी में घर में घुसकर महिला से जबरदस्ती की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के इलाके में घर में घुसकर महिला से जबरदस्ती की कोशिश और मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक महिला अपने घर की छत पर कपड़े फैला रही थी। तभी घर के अंदर से आवाज आने पर जब उसने नीचे आकर देखा तो एक युवक कमरे में खड़ा मिला। इसी दौरान युवक ने खिड़की पर रखा महिला का मोबाइल फोन उठा लिया। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन महिला किसी तरह खुद को छुड़ाकर बाहर निकल आई और दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना काकोरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पिंकू पुत्र राम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button