अपराधलखनऊ

लखनऊ: नहर किनारे आम के बाग में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

लखनऊ: लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्राम मऊ स्थित नहर किनारे एक आम के बाग में अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5 बजे स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि बाग में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि करीब 30 वर्षीय युवक का शव मुंह के बल जमीन पर पड़ा हुआ था। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button