उत्तर प्रदेश

पानी की तेजधार में बहा साइकिल सवार युवक, डूबकर मौत

लखीमपुर खीरी-सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के बबुरी मार्ग पर स्थित रपटा पुल पार करते समय एक साइकिल सवार युवक पानी की तेजधार में बह गया।इस घटना से वहां अफरातफरी मच गई।मौके पर मौजूद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के कुम्हेना गंाव निवासी मनोज 28 पुत्र हरद्वारी साइकिल से कस्बा धौरहरा स्थित बैंक गया था।वहां से अपने घर जाते समय आज दोपहर करीब 12 बजे बबुरी जाने वाली सड़क पर बने रपटा पुल पर चल रही पानी की तेज धार में वह साइकिल सहित बह गया और गहरे पानी मे डूबने लगा।उसे डूबता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू करा दी।काफी मसक्कत के बाद गोताखोरों उसे को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया किन्तु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने शव पंचनामा भरकर जिला मुख्यालय भेज दिया।इस घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button