अवैध मिट्टी खनन पर संडीला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार, 6 वाहन सीज

हरदोई । थाना संडीला क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेसीबी, कार सहित कुल 6 वाहनों को सीज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13/14 दिसंबर 2025 की रात थाना संडीला पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम महसोना में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना संडीला पुलिस टीम ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी, एक कार तथा चार डंपर को कब्जे में ले लिया। वहीं मौके से खनन में संलिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. इकबाल पुत्र सूबेदार, निवासी हर्दासपुर, थाना कछौना, जनपद हरदोई
2. ज़हर पुत्र हजारी, निवासी कोडरा कछारी, थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई
वाहनों पर की गई कार्रवाई
1 जेसीबी – धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज
1 कार – धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज
4 डंपर – धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
निरीक्षक प्रभारी विद्यासागर पाल
उपनिरीक्षक ओंकारनाथ सिंह
उपनिरीक्षक रजत त्रिपाठी
उपनिरीक्षक सौरभ मलिक
हेड कांस्टेबल शमशाद हुसैन
कांस्टेबल अर्जुन सैनी
कांस्टेबल त्रिभुवन नाथ
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



