उत्तर प्रदेशलखनऊ

महिला को गोली मारकर हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

लखनऊ। पश्चिमी जोन के थाना पारा पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सदरौना स्थित काशीराम कॉलोनी में महिला मित्र को गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 12 दिसंबर को राधिका थापा पत्नी स्व. बुद्धिबहादुर थापा निवासी किराये का मकान संख्या 14/13, काशीराम कॉलोनी सदरौना थाना पारा, लखनऊ द्वारा थाने पर लिखित सूचना दी गई थी। सूचना में बताया गया कि उनकी बहन लक्ष्मी थापा उर्फ लवली को विपक्षी आकाश कश्यप व अन्य द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली मारी गई।
मुकदमा पंजीकृत कर जांच के दौरान 14 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
आकाश (25) कुमार पुत्र राकेश कुमार, निवासी सूरज पल्ली गौरी, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ
शिवम कश्यप (21) पुत्र राम सागर, निवासी गुड़ियन खेड़ा, थाना असोहा, जनपद उन्नाव
बरामदगी
एक अदद नाजायज देशी पिस्टल (.32 बोर)
03 अदद जिंदा कारतूस (.32 बोर)
01 अदद खोखा कारतूस (.32 बोर)
घटना में प्रयुक्त एक अदद स्कॉर्पियो वाहन (काला रंग), संख्या UP32 QJ 8883
पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button