अपराधबड़ी खबरलखनऊ

खुलेआम सड़क पर शराब पी रहे युवकों ने दो दरोगाओं को पीटा

लखनऊ। कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे खुले में शराब पी रहे लोगों को टोकने पर आरोपियों ने आजादनगर चौकी के प्रभारी ब्रजेश कुमार चौधरी को पीट दिया। आरोपियों ने चौकी में तैनात दरोगा शिशुपाल सिंह को भी पीटा। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
कृष्णानगर थाने में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे गणना चल रही थी। सभी पुलिसकर्मी थाने में मौजूद थे। इस बीच आजादनगर पुलिस चौकी में तैनात दरोगा शिशुपाल सिंह बाइक से पकरी पुल की ओर गस्त पर निकले थे। पुल की ढाल पर 12 लोग शराब पी रहे थे। यह देख जब दरोगा ने विरोध किया तो सभी गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे।
विरोध पर आरोपी धक्का-मुक्की करने लगे। इस पर दरोगा ने चौकी इंचार्ज ब्रजेश कुमार को सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने जब आरोपियों को समझाने की कोशिश तो वे भड़क उठे। आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी थाने में दी गई। पिटाई में चौकी इंचार्ज के दाएं पैर में काफी चोट आ गई। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में लिए गए आरोपी आजादनगर निवासी अभय सिंह, संतोष कुमार और सैम जायसवाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button