अपराधउत्तर प्रदेश

खेत गयी किशोरी से गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म

लखनऊ। अंबेडकरनगर जिला अन्तर्गत जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह खेत से घर लौट रही किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंच कर अपने साथ हुए घटना के सम्बंध में परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार पीड़िता शौच के लिए सोमवार की सुबह करीब तीन बजे खेत गई थी। आरोप है कि तभी गांव के शिवांशु ने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता धर पहुंची और परिवार के लोगों को पूरा प्रकरण बताया। पीड़िता के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और शिवांशु के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पिता के प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button