अपराधलखनऊ

भूत-प्रेत साया बताकर तांत्रिक ने युवक को लोहे की गर्म सलाखों से जलाया

बीमारी के चलते तांत्रिक की बातों में आया किसान परिवार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ग्रामीण इलाके में एक तांत्रिक ने किसान को भूत-प्रेत का साया बताकर लोहे की गर्म रॉड से जलाया। उसके बाद लोहे की जंजीर से पीटा। गंभीर हालत होने पर तांत्रिक वहाँ से भाग निकला। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने इस घटना को पड़ोसी की साजिश बताया है। जिनकी बातों में फसा कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ ग्रामीण के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के गाँव पड़रा निवासी रामरती के बेटे राम गोपाल की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसको पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था।
रामगोपाल के मामा अखिलेश के मुताबिक राम गोपाल की मानसिक स्थित ठीक नहीं है। पड़ोस में रहने वाले प्रकाश, राजेंद्र व राजू ने युवक के परिजनों को उस पर भूत का साया होने की बात कही तथा उसको सही करने के लिए एक तांत्रिक से झाड़ फूंक कराने का दावा किया। मंगलवार को सभी घरवाले खेत पर गए थे। तभी यह लोग तांत्रिक के साथ घर पहुंचे। जहां उसका भूत उतारने के नाम पर हाथ-पैर को लोहे की गर्म रॉड और खुर्पा से जलाया। साथ ही जंजीर से मारा पीटा। युवक की तबियत बिगड़ने पर भाग गए। राम गोपाल की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुभाष सरोज ने बताया अभी तक कोई पीड़ित की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
12 बिसवां जमीन का है विवाद
ग्रामीणों के मुताबिक पीड़ित की मानसिक हालात ठीक नहीं है। गांव के कुछ लोग उसकी 12 बिसवा जमीन कब्जा करना चाहते है। उन्होंने ही उसकी बीमारी का फायदा उठाकर तंत्र-मंत्र के नाम पर जलाया है। उसकी मां ने भी इसको लेकर पहले गांव के कुछ लोगों के खिलाफ थाने पर शिकायत की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button