अपराधलखनऊ

पारा पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

लखनऊ। पारा पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चांदी की पायल, चांदी की अंगूठी, चांदी के सिक्के सहित सोने की अंगूठियां व तीन हजार नगदी बरामद की है। वही इनके दो साथी अभी फरार हैं। जिनकी पारा पुलिस तलाश कर रही है।
इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि अजय सोनी पुत्र देवी प्रसाद निवासी पितांबर खेड़ा जलालपुर फाटक बगिया के पास थाना पारा व राहुल लोधी पुत्र बच्चू लोधी निवासी जलालपुर थाना पारा को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 11 पायल, 15 चांदी के सिक्के, तीन सोने की अंगूठी, एक हाथ फूल चांदी का, एक चांदी का नारियल का टुकड़ा, एक चांदी का गिलास, एक चांदी का चम्मच व तीन हजार रुपये नकदी बरामद की गई। यह दोनों अभियुक्त शातिर चोर हैं। अजय सोनी पर पहले से सात मुकदमे दर्ज है। वहीं राहुल लोधी पर पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उनके साथी मनीष सोनी पुत्र सुंदर लाल निवासी जलालपुर थाना पारा व रवि वर्मा पुत्र हरिओम वर्मा निवासी राजाजीपुरम जलालपुर पारा की तलाश जारी है। मनीष व रवि वर्मा पर पहले से आठ अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जो अभी फरार हैं। यह शातिर चोर पारा थाना क्षेत्र में घूम-घूम कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और खाली पड़े मकानों की रेकी कर घर का सारा कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button