अपराधलखनऊ

पत्नी व भाई की हत्या, पिता को किया मरणासन्न, खुद को मारी गोली

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हैदरगढ़ में एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पहले अपनी पत्नी की बांके से हत्या कर दी और दो दिन बाद शुक्रवार को भाइयों व पिता को घर पर जमीन बंटवारे के लिए बुलाया। जिसके बाद धारदार हथियार से बड़े भाई की हत्या कर दी। वही पिता पर हमलाकर मरणासन्न कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद तमंचा लहराते हुए छत पर पहुंचा और चिल्लाकर ग्रामीणों को पूरी वारदात बताई। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने समझाने की कोशिश की, मगर पुलिस के सामने ही उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने घर से दो शव बरामद कर युवक व उसके पिता को लखनऊ में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
घटना हैदरगढ़ की सुबेहा थाने के शुकुलपुर गांव की है। सूचना मिलने पर पुलिस सुबह साढ़े 11 बजे पहुंची तो अखिलेश कुमार शुक्ला (36) घर की छत पर तमंचा लेकर खड़ा था। अखिलेश ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि दो दिन पहले उसने अपनी पत्नी अंजलि (35) की हत्या कर दी है। उसने चिल्लाकर कर कहा कि उसकी पत्नी से छोटे भाई के संबंध थे। समझाने के बाद भी दोनों में बात बंद नहीं हुई। पुलिस कुछ करती इससे पहले ही अखिलेश ने अपनी गर्दन के पास गोली मार ली। पुलिस अंदर पहुंची तो अखिलेश के बड़े भाई अजय शुक्ला (40) व पत्नी अंजलि का शव पड़ा था। अंजलि का शव बंधा हुआ था और बोरी से छिपाया गया था। शव देखकर लग रहा था कि हत्या दो-तीन दिन पहले की गई थी। पिता राजनारायण (65) घायल अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने शवों का पंचनामा घर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
‘प्रथम दृष्टया युवक ने पत्नी के छोटे भाई से संबंध होने के शक में घटना अंजाम दी है। हत्या आरोपी चार भाई थे। सभी अलग-अलग रहते थे। भाइयों के बीच भूमि के बंटवारे को लेकर भी विवाद चल रहा था। इस संबंध में पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए घायल पिता को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। साथ ही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।’
अनुराग वत्स,एसपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button