लखनऊ में सड़क हादसे के दौरान युवक की मौत

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अवगत कराना है कि 25 दिसम्बर को समय 11:30 बजे स्थानीय थाने पर सूचना प्राप्त हुई की कस्बा बंथरा दादूपुर मोड के पास एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है। उक्त सूचना पर उपनिरीक्षक रमेश चंद्र मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे जहां घायल की शिनाख्त की गई तो घायल का नाम गोविंद कुमार पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम पिपहरी रहीम नगर पड़ियाना थाना बंथरा लखनऊ का होना पाया गया। घायल को मौके से एंबुलेंस के माध्यम से सीएससी सरोजनीनगर नगर भिजवाया गया। जहां डाक्टरों द्वारा घायल को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। वहीं अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है।



