
लखनऊ। महिलाबाद थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट के बाद दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की लगभग 70 वर्ष बताया जा रहा है। महिला को मेडिकल के बलरामपुर अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में है।
मिली जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला बाजार से खरीदारी करने गयी थी। जहां युवक ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने उनके गांव के पास ले गया और मौके का फायदा उठाते हुए आम के बाग में ले जाकर उसके साथ मारपीट कर दुराचार किया। घटना बुधवार की शाम की बतायी जा रही है। आरोपी युवक अतुल बाजपेयी (25) पुत्र दिलीप बाजपयी को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। घटना कसमण्डी काला चौकी के अन्तर्गत आने वाली गांव की बतायी जा रही है। बुजुर्ग महिला एवं आरोपी युवक एक ही गांव के रहने वाले है। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर मलिहाबाद का कहना है कि मामले की जांच की जा ही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की प्रारम्भिक जांच मलिहाबाद सीएचसी में कराया गया था। उसके बाद उन्हें अन्य जांच के लिए बलरामपुर अस्पताल भेजा गया है।



