अपराध

पारा में छात्र ने फांसी लगा कर की खुदकुशी

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में एक छात्र ने निजी कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की माने तो आत्महत्या करने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पारा की पिंक सिटी कॉलोनी में नौवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी के मुताबिक गंगा विहार निवासी सुभाष चौरसिया का बेटा प्रीतम (18) एसबीएन इंटर कालेज में नौवीं की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार शाम को वह कमरे में अकेला था। कुछ देर बाद छोटी बहन सुहानी कमरे में गई थीं। जहां उसे प्रीतम का शव फंदे से लटकता मिला। फंदे पर प्रीतम को लटकता देख घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक प्रीतम के खुदकुशी करने की वजह का पता नहीं चल सका है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button