लखनऊ

अर्न्तराष्ट्रीय हिन्दू महासंघ ने भाजपा को किया समर्थन

राजाजीपुरम। विधान सभा चुनाव को लेकर रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर अर्न्तराष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत ने समर्थन दिया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कान्त बाजपेई को विधान सभा चुनाव में अपना समर्थन देकर भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव लडाने का पत्र दिया। साथ ही कहा कि भाजपा हिन्दुत्व व राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर समर्थन किया। संगठन के पदाधिकारी प्रदेश भर भाजपा के लिए काम करेंगे। इस मौके पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी, हनुमान त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, मयंक त्रिपाठी, सूरज पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश अवस्थी, मंगल पाण्डेय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button