अपराधलखनऊ

जमीन खरीदने का झांसा देकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा, प्रापर्टी डीलर समेत पांच पर मुकदमा

लखनऊ। कृषि विभाग से सेवानिवृत्त प्रेम चंद्र से की जमीन खरीदने का झांसा देकर गुडंबा आदिल नगर के प्रापर्टी डीलर राम सिंह यादव ने सवा आठ करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। एडीसीपी के आदेश पर पुलिस ने राम सिंह यादव समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि बीकेटी के पैकरामऊ में रहने वाले प्रेम चंद्र कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हैं। वह गांव में स्थित अपनी कुछ जमीन बेचना चाहते थे। इसके लिए वर्ष 2016 में आदिलनगर के राम सिंह यादव ने उनसे संपर्क किया। बातचीत हुई जमीन का सौदा 8.25 करोड़ में तय हुआ। प्रेम चंद्र के मुताबिक 56 लाख रुपये उन्हें राम सिंह यादव को दिया था। आरोप है कि झांसे में लेकर राम सिंह ने जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा करके अपने नाम करा ली। इसके बाद डरा धमका कर कई खातों में 50 लाख रुपये वापस ट्रांसफर करा लिए। जब पड़ताल की तो पता चला कि राम सिंह भूमाफिया है और उसके खिलाफ जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। विरोध कर रुपयों की मांग की तो रामसिंह ने धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी एडीसीपी प्राची सिंह को दी और दस्तावेज दिखाई। एडीसीपी के निर्देश पर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर राम सिंह यादव, राम आसरे, कुलदीप यादव, जागेश्वरी और कमलेश कुमारी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

Related Articles

Back to top button