उत्तर प्रदेश

बारिश होते ही किसानों ने शुरू की धान की रोपाई

सिंगाही खीरी। मानसून की पहली बारिश से बुधवार सुबह जहां कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को निजात मिल गई। वहीं खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल उठे।बारिश होते ही पहले तैयार खेतों में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है।यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है।किसान पिछले कई दिनों से बारिश की आस लगाए बैठे थे। बारिश न होने से खेतों में दरारें पड़ रहीं थीं। कुछ किसानों की धान की नर्सरी सूखने की कगार पर थी। कुछ किसान निजी संसाधनों का इस्तेमाल कर धान की नर्सरी बचाने में जुटे थे। बुधवार को हुई तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया है।इससे किसान धान की रोपाई करने में जुट गए हैं। इस बरसात से सबसे ज्यादा मक्का और धान को फायदा होगा। इन दिनों खेतों में मक्का के साथ ही धान फसल के लिए नर्सरी व रोपाई का काम चल रहा है।

Related Articles

Back to top button