लखनऊ

पारा में स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास एक स्कूटी भी बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
हंसखेड़ा चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी आदर्श गौतम पुत्र पूरन गौतम निवासी ग्राम सदरौना थाना पारा एक शातिर चोर है। उसके पास एक चोरी की स्कूटी यूपी 32 जेएस 9173 बरामद किया गया है। आरोपी ने चोरी की कई घटनाएं कारित करने की बात कही है। जिसके सम्बंध में जांच पड़ताल की जा रही है। बेचन कुमार गौतम निवासी रामकृपाल नगर निकट शनि मंदिर हंसखेड़ा ने 29 मई को स्कूटी चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान आरोपी का नाम प्रकाश में आने के बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी आदर्श को चुन्नू खेड़ा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button