अपराधउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

Flipcart से खरीदारी करना पड़ा महंगा, लाखों रूपये एकांउन्ट से हुए गायब !

आनलाॅइन खरीदारी से रहे सावधान! ठगी के हो सकते है शिकार
लखनऊ। राजधानी के तालकटारो थाना क्षेत्र में युवक को आनलाइन खरीदारी करना भारी पड़ गया। जब उसके एकाउंटर से लाखों रूपयों चंद मिनटों गायब हो गये। पीड़ित युवक ने इस सम्बंध में थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। इस सम्बंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


मिली जानकारी अनुसार अभिनव दीक्षित पुत्र सतीश दीक्षित निवास-रामविहार कालोनी दरोगा खेड़ा पोस्ट औरावा लखनऊ हाल पता ए-ब्लाॅक भव्यापुरम राजाजीपुरम लखनऊ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अक्सर आनलाइन शापिंग करता है। उसने कई बार Flipcart से आनलाइन शापिंग किया है और कई बार कपड़े पसंद न आने पर आनलाइन वापस भी किया था। जब 26 मई को खरीदारी के दौरान जब सामान पसंद न आने पर वापस किया तो उसका पैसा वापस नहीं आया। जिसपर उसने आन लाइन गुगल के माध्यम से नम्बर तलाश की और उसपर फोन किया। लेकिन फोन नहीं मिला। कुछ देर बाद 26 मई को दोपहर में लगभग 01.54 बजे पर मोबाइल नम्बर 9749226096, 9332869415 से फोन आया था कि उक्त फोन से Refund Avvaldesk app को लोड कर ले  जिस पर अभिनव ने अपने फोन पर app लोड किया। फिर उक्त मोबाइल फोन द्वारा अभिनव को  Goole Pay  पर जाने को कहा बोला कि मैं आप को पेमेन्ट कर रहा हूँ। मगर उसके कुछ देर बाद अभिनव के खाते से क्रमशः 96,962/-रुपये व 2,998/-रुपये यूपीआई के माध्यम से, 50,000/-रुपये आईएमपीएस के द्वारा और 40,000/-रुपये एटीएम डेविड कार्ड से निकाल कर उसके साथ फ्राड किया गया है। इस प्रकार अभिनव के साथ कुल 1,89,960/-रुपये का फ्राड अज्ञात नम्बर द्वारा किया गया है। इस सम्बध में तालकटारों पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button