
लखनऊ। मडिय़ांव के फैजुल्लागंज में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। चीखपुकार सुनकर इलाके के लोग एक जुट गये। दूसरे पक्ष का युवक फायरिंग करते हुए भाग निकला। फायरिंग में छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए। वहीं, फायरिंग और पथराव को देखते हुए इलाके में फोर्स की संख्या बढ़ा दी गई है।
एडीसीपी उत्तरी अभिजित आर शंकर के मुताबिक, मंगलवार शाम को फैजुल्लागंज नयापुरवा निवासी समर, अभिलाष, धीरज और अमन अपने साथियों के साथ खड़ा था। इसी दौरान पास ही रहने वाला करन अपने साथियों के साथ उधर से निकला। जिसको लेकर दोनों में गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हुई हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से पथराव होने लगा। चीखपुकार सुनकर क्षेत्रीय लोगों के एकत्र होने पर करन की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें अभिलाष झा के पीठ छर्रे लगने से झुलस गई। वहीं, धीरज यादव और अमन वर्मा के भी कुछ छर्रे लगे। तीनों का पुलिस ने प्राथमिक उचपार के लिए अस्लपात ले गई। वहीं, दूसरे पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
एडीसीपी के मुताबिक, करन और समर के बीच पिछले दो साल से वर्चस्व को लेकर विवाद चला आ रहा है। जांच में सामने आया है कि जिसको लेकर समर और करन के आमने-सामने आने पर मारपीट हो गई। बीच-बचाव में अभिलाष के आने पर करन ने फायर कर दिया। जिससे उसकी पीठ में कई छर्रे लग गए। वहीं पास में खड़े धीरज और अमन जख्मी हो गए। आरोपियों की तलाश में तीन टीमों को लगया है। वही संबंध में पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मड़ियांव इंस्पेक्टर अनिल कुमार के मुताबिक 12 बोर के तमंचे से फायर की गई है। जिससे उसके छर्रे तीन लोगों को लगे थे। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं क्षेत्र का माहौल देखते हुए मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।



