लखनऊ

जिलाधिकारी ने छट पूजा घाट का किया निरीक्षण

लखनऊ। राजधानी में छठ पूजा की तैयारियां जोरों से चल रही है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जाता सकता है कि उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में जिला प्रशासन द्वारा घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही छठ स्थल की साफ-सफाई की जिम्मेदारी में प्रशासन को सौंपी गयी है। छठ पूजा को लेकर योगी सरकार भी सख्त है। छठ पूजा बिहार एवं पूर्वांचल का महापर्व माना जाता है। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने शुक्रवार को लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ पूजा स्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी तैयारियों का जायजा लिया। गोमती नदी की सफाई का कार्य नगर निगम की ओर से कराया जा रहा है। जबकि घाट एवं सीढ़ियों आदि की मरम्मत का कार्य एलडीए ने पूरा कर दिया है। डीएम ने इन कामों को भी देखा।
डीएम ने घाटों पर कोविड-19  प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया। डीएम ने सफाई व्यवस्था व मार्ग प्रकाश, हाईमास्क, पार्किंग, रैम्प आदि की व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने को कहा। घाटों पर धूल मिट्टी न उड़े इसके लिए नगर निगम को जल छिड़काव करने के निर्देश दिए। घाटों पर पर्याप्त मात्रा में नावों और गोताखोरों की व्यवस्था भी करने को कहा है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। एम्बुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button