अपराध

दीपावली का त्यौहार गमों में बदल गया विशाल

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में रहने वाला विशाल दीपावली के त्यौहार को गमों में बदल के चला गया। उसने घर के अंदर दूसरी मंजिल की छत के जाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वही विशाल के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार विशाल मौर्य उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र मंगदराम निवासी बादल खेड़ा, पारा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार युवक ट्रैक्टर चलाता था और उसकी एक ट्रेडर्स की दुकान है। घटना शाम 6:00 बजे की बताई जा रही है। मृतक अविवाहित था। इस पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button