उत्तर प्रदेश

सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई ने खाईं नींद की गोलियां, हालत गंभीर

कानपुर। कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के भाई फरहान सोलंकी ने नींद की गोलियां खा ली हैं। उन्हें हालत बिगड़ने पर रिजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में फरहान सोलंकी पर पत्नी को ट्रिपल तलाक देने के बाद एफआईआर दर्ज हुई थी।
बता दें कि कानपुर में सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी के सगे भाई फरहान सोलंकी पर उनकी पत्नी ने तीन तलाक देने का आरोप लगा केस दर्ज कराया था। साथ ही दहेज मांगने और मारपीट का भी आरोप लगाया गया था। उनके ऊपर पुलिस कमिश्नर के आदेश पर केस दर्ज किया गया था।
इस मामले में चकेरी पुलिस ने जांच शुरू की थी। डिफेंस कॉलोनी निवासी अमरीन फातिमा का निकाह 25 मार्च 2009 को फरहान सोलंकी के साथ हुआ था। उनके तीन बच्चे भी हैं। अमरीन ने आरोप लगाया था कि निकाह के कुछ समय बाद एक शादीशुदा महिला से फरहान के संबंध हो गए। इस वजह से वह उनको मारता-पीटता था। साथ ही दहेज की मांग करता था। इसमें उसका भाई व उसकी पत्नी भी साथ देती थी। अमरीन के मुताबिक 8 अक्तूबर 2019 को फरहान ने उसको तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके में रह रही है। पिछले तीन वर्षों से वह केस दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रही थी, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button