अपराध

पारा में पत्नी की हत्या के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

हत्या में आरोपी की पहली पत्नी भी थी शामिल
लखनऊ। पारा की पुरानी कांशीराम कॉलोनी में गुरुवार शाम सोफिया उर्फ जारा उर्फ शिवा की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का कारण रुपयों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा था। पुलिस ने हत्या करने वाले पति यासीन और उसकी पहली पत्नी सहरबानो को गिरफ्तार करते हुए दावा किया है।
एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार के मुताबिक कृष्णानगर रेलवे अंडर पास से मो. यासीन और सहरबानो को पकड़ा गया। पूछताछ में यासीन ने बताया कि वह पहले प्रापर्टी का काम करता था। उसके दफ्तर में शिवा विश्वकर्मा रिसेप्शनिस्ट थी। जिसके साथ यासीन ने दूसरी शादी की थी। वहीं, शिवा ने शादी के बाद अपना नाम सोफिया उर्फ जारा रख लिया था। एसीपी के मुताबिक सोफिया ने भाई के इलाज के लिए बीस हजार रुपये बचा कर अलमारी में रखे थे। गुरुवार को यासीन ने सोफिया को बिना बताए अलमारी से रुपये निकाल लिए थे। इस बात का पता चलने पर सोफिया का पति से झगड़ा हुआ था। इस दौरान यासीन की पहली पत्नी सहरबानो भी घर में ही मौजूद थी। विवाद बढ़ने पर पहली पत्नी ने यासीन को सोफिया की हत्या करने के लिए उकसाया था। एसीपी के मुताबिक झगड़े के दौरान ही सहरबानो ने सोफिया के हाथ पकड़ लिए थे। जिसके बाद यासीन ने गला दबा कर हत्या कर दी थी। वह लोग शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन सोफिया की बेटी सारा के रोने पर वह लोग डर गए थे। इसके बाद सहरबानो बेटे को लेकर फ्लैट से बाहर निकल गई थी। वहीं, सोफिया के शव को गद्दे में लपेट कर मेज के नीचे फेंकने के बाद यासीन फरार हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button