काकोरी के रहने वाले युवक की पारा में गोली मारकर हत्या

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पाकर डीसीपी उत्तरी सहित एसीपी काकोरी मौके पर पहुंचे। डीसीपी दक्षिणी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मौके पर एफएसएल एवं डॉग स्क्वायड बुलाकर मामले की जांच की जा रही है। युवक के शरीर पर एक गन शॉट इंजरी का निशांत मिला है। पुलिस को हत्यारों के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। जिसके आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी अनुसार युवक काकोरी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। जिसका नाम संदीप पाल बताए जा रहा हैं। सलेमपुर पतौरा के निवासियों ने लाश देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी दक्षिणी आर.के. चौधरी, एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार सहित पारा इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका को लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हत्या के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।



