काका गैंग का सक्रिय सदस्य को एसटीएफ ने दबोचा

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने पूर्वांचल के कुख्यात रमेश सिंह उर्फ काका गैंग का सक्रिय सदस्य एवं जनपद मऊ से 25 हजार का इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
निरीक्षक पुनीत परिहार द्वारा एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई वाराणसी की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए अरविन्द सिंह पुत्र बसावन सिंह, निवासी पखईपुर, थाना सरायलखन्सी, जनपद मऊ को बढुआ गोदाम के पास थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया।अरविन्द सिंह कुख्यात अपराधी रमेश सिंह उर्फ काका गैंग का सक्रिय सदस्य है। वर्ष 2007 में इन लोगों नेे आपसी रंजिश के कारण एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव निवासी जसड़ा थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर का अपहरण कर हत्या कर किया था। जिसमें थाना रानीपुर जनपद मऊ पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इस मुकदमें में पहली बार वह अपने साथियों के साथ जेल गया था। जेल से छूटकर आने के बाद जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र कुमार से विवाद हो गया था, जिसमें थाना कोतवाली मऊ में एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था। वर्ष 2009 में जनपद मऊ के कृषि अनुसंधान केंद्र कुसमौर के निदेशक से रमेश सिंह उर्फ काका और उसके लोगों का विवाद हो गया था। इसमें रमेश सिंह उर्फ काका पर रासुका लगा और उसे फिर से जेल जाना पड़ा। इसके बाद जमानत पर छूटकर आने के बाद रमेश सिंह उर्फ काका के कहने पर जनपद जौनपुर का अपराधी राहुल राजपूत भी उसके साथ रहने लगा। राहुल राजपूत और उनके द्वारा कई व्यापारियों को धमका कर रंगदारी वसूलने का काम किया जा रहा था कि इसी दौरान उसे और राहुल राजपूत को जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमानत से छूटकर आने के बाद विगत ब्लाक प्रमुख चुनाव में रमेश सिंह उर्फ काका द्वारा समर्थित जनपद मऊ के परदहा ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी को जिताने का ेलेकर दूसरे प्रत्याशी से विवाद हो गया था, जिसमें उनके लोगों के खिलाफ थाना सरायलखन्सी में मुकदमा दर्ज हो गया और अरविन्द के खिलाफ थाना सरायखन्सी से गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गयी है, जिसमें वह फरार चल रहा था।



