50 हजार का इनामियां को एसटीएफ ने दबोचा

लखनऊ। स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश ने डकैती, लूट, चोरी व पुलिस से मुठभेड़ की सनसनीखेज घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह का सरगना व 50 हजार रुपये इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
नरेन्द्र पाल पुत्र शंकर पाल निवासी ग्राम बफरेथा, थाना चरखारी, जनपद महोबा को यूपी एसटीएफ ने एक तमंचा, चार कारतूस, एक मोबाइल फोन के साथ बसेला स्टैण्ड के पास थाना राठ, जनपद हमीरपुर से गिरफ्तार किया है।
मुखबिर कि दी गई सूचना पर एसआई वेद प्रकाश पाण्डेय, अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी प्रभन्जन पाण्डेय, आरक्षी अजय सिंह यादव, आरक्षी रोहित सिंह व आरक्षी चालक रविकान्त सिंह की टीम ने आरोपी को आवश्यक बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नरेन्द्र पाल ने बताया। साथ ही सबसे पहले वर्ष 2019 में चरखारी महोबा में एक मोबाइल शॉप से रात्रि में मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2020 में थाना क्षेत्र मुस्करा, हमीरपुर में मोबाइल शॉप सेे मोबाइल चोरी की घटना तथा थाना क्षेत्र राठ, हमीरपुर से मोटर साइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। छोटी-मोटी चोरियां करने के पश्चात बड़ा हाथ मारने के चक्कर में अभियुक्त नरेन्द्र पाल ने अपने साथी बीरपाल, दीपक, सतेन्द्र, विष्णु राजपूत के साथ मिलकर राठ थाना क्षेत्र के धनौरी गांव के एक घर में रात्रि में घुसकर सान चांदी के जेवरात एवं नकदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।



