अपराधलखनऊ

डॉन बनने के लिए बीच सड़क पर धारदार हथियार से काटकर की पत्नी की हत्या

इटौंजा। राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने मौके से आरोपी पति को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मिली जानकारी अनुसार इटौंजा थानाक्षेत्र के अंतर्गत हेमी गाँव में रहने वाले श्यामू रावत ने अपनी पत्नी किरन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। श्यामू अपनी पत्नी से इतना नाराज था कि वह उस पर लगातार धारदार हथियार से हमला करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हुई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि युवक कुछ दिनों पहले अंबाला से लखनऊ आया है तब से वह लोगों को डरा धमका रहा था कि मैं डॉन बनूंगा और लोगों को जिंदा काट डालूंगा। आज सुबह वह अपने दोस्त यहां पहुंचा था जहां से उसने एक मुर्गा चोरी कर उसे जिंदा ही दातों से काट कर मार डाला था। घटना की सूचना मिलते ही एसओ इटौंजा रविन्द्र कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। जिसके बाद पुलिस ने दौड़ाकर आरोपी पति श्यामू रावत पुत्र भीखाराम रावत को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी पाकर क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला भी मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी का कहना है कि श्यामू अधिक नशे में है। अधिक नशे के हालत में उसने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया है। अधिक नशे में होने के कारण आरोपी से अभी पूछताछ नहीं हो पाई है। नशा उतरने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी की युवक ने ऐसी घटना को क्यों अंजाम दिया। इस संबंध में भाई जितेंद्र का कहना है कि उसने इससे पहले भी अपने बड़े भाई दयाराम की पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया था। जिसे समय रहते पकड़ लिया गया था और उसकी भाभी की जान बच गई। श्यामू घटना को अंजाम देने के बाद वह अपने भाइयों को भी जान से मारने के लिए ललकार रहा था। इसी बीच परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि आरोपी ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार चुका था। घर के बाहर चारों तरफ खून फैला हुआ था महिला के शरीर पर दर्जनों घाव के निशान थे। मृतका के 02 बेटे व 01 बेटी है।

Related Articles

Back to top button