गिरोह बनाकर चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदोई : थाना संडीला पुलिस ने समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी संगठित अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई का हिस्सा मानी जा रही है।
क्या है मामला
15 नवंबर 2025 को थाना संडीला प्रभारी निरीक्षक ने अभियुक्त सुनील बाजपेई उर्फ सुनील कुमार बाजपेई, निवासी सोनाविहार कालोनी, मोहान रोड, आलमनगर (लखनऊ) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
आरोप था कि अभियुक्त और उसका गिरोह संगठित रूप से चोरी, जालसाजी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। समाज विरोधी कार्यों को रोकने के लिए पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस की कार्रवाई
थाना संडीला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को थाना आलमनगर, जनपद लखनऊ क्षेत्र से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई और उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
सुनील बाजपेई उर्फ सुनील कुमार बाजपेई
पुत्र: स्वर्गीय केदार नाथ बाजपेई
निवासी: B-41, सोना बिहार कालोनी, मोहान रोड, आलमनगर, लखनऊ
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मुकदमा संख्या 238/24, धारा 331(4)/305(a)/317(2) बीएनएस, थाना संडीला, हरदोई
मुकदमा संख्या 276/24, धारा 317(2)/317(4) बीएनएस, थाना संडीला, हरदोई
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उप निरीक्षक कर्णवीर पाठक, थाना संडीला, हरदोई
हेड कांस्टेबल शहाबुद्दीन, थाना संडीला, हरदोई



