लखनऊ पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को अवैध असलहा सहित दबोचा

लखनऊ.थाना दुबग्गा पुलिस ने क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में शामिल दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से एक अवैध लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक तथा जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
क्या है पूरा मामला
5 दिसंबर 2025 को थाना दुबग्गा क्षेत्र में बावर नामक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि पारिवारिक रिश्तों में चल रहे विवाद को लेकर उसके संबंधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में पुलिस ने IPC की धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में पता चला कि हत्या की वारदात में शामिल प्रमुख आरोपी जितेंद्र उर्फ़ बुलेट तथा उसके साथी विहार यादव उर्फ़ अन्नू फरार चल रहे थे। पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए दोनों को चिन्हित किया।
पुलिस की बड़ी कामयाबी
7 दिसंबर की सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना मानकनगर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
विहार यादव उर्फ़ अन्नू, उम्र 19 वर्ष
जितेंद्र उर्फ़ बुलेट, उम्र लगभग 65 वर्ष
पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक, एक खोखा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया। दोनों को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
बरामदगी
एक अवैध लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक
एक खोखा
एक जिंदा कारतूस
गिरफ्तारी करने वाली टीम
दुबग्गा थाने की पुलिस टीम में शामिल थे—
अति.निरीक्षक सोहन सिंह, उपनिरीक्षक राकेश पटेल, शिव सिंह, बृजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नेहा वर्मा, कांस्टेबल सुमन यादव, कोषेंद्र भार्गव, विपिन कुमार, विनोद कुमार और शैलेश यादव।



