लखनऊ

अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लखनऊ । पारा थाना अंतर्गत खुशलगंज ईदगाह के पास बाग में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव। मौके पर पहुंची पारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी अनुसार वाहिद खान उम्र लगभग 55 पुत्र अली हसन ने आम के बाग में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं परिजनों के अनुसार उनके दो लड़के और दो लड़कियां है। उन्होंने एक लड़के की शादी कर दी है। वाहिद सुबह घर से चार बजे निकले थे।

Related Articles

Back to top button