अपराधलखनऊ

अवैध वसूली से परेशान ट्रक ड्राइवर ने बीच सड़क पर लगाया वाहन, लगा लंबा जाम

लखनऊ। बंथरा में कानपुर रोड स्थित कटी बगिया तिराहे पर वाहनों से ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली का मामला थम नहीं रहा है। आलम यह की सोमवार रात अवैध वसूली के चक्कर में एक ट्रक चालक और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के बीच झड़प हो गई। इतना ही नहीं नाराज ट्रक चालक ने सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी कर हंगामा करना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले हंगामें के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची बंथरा पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

फिरोजाबाद जिले के ट्रक चालक रवि यादव के मुताबिक सोमवार रात करीब 10 वह बंथरा के बनी – मोहान रोड स्थित अमेजन गोदाम से अपने ट्रक में सामान लाद कर मोहनलालगंज जा रहा था। उसका आरोप है कि कटी बगिया तिराहे पर पहुंचते ही वहां पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उससे 1 हजार रुपये की मांग की। लेकिन उसने रुपए देने से मना कर दिया। रवि का आरोप है कि उस दौरान मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी नशे में धुत थे और रुपए न मिलने पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने डंडा मार कर उसकी गाड़ी की दाहिनी खिड़की का शीशा तोड़ दिया। खिड़की का शीशा टूटते ही ट्रक चालक भड़क गया और उसने बीच सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। गाड़ी खड़ी कर वहीं पर हंगामा करने लगा। उसका कहना था कि उससे एक हजार रुपये की मांग करने की वजह भी नहीं बताई जा रही है और न देने पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने शीशा क्यों तोड़ा। हालाकि बताते हैं बीच सड़क पर ट्रक खड़ा हो जाने से बनी – मोहान रोड पर भारी वाहनों का लंबा जाम लग गया। जाम लगते देख बाद में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उससे वहां से गाड़ी हटाने को कहा। लेकिन ट्रक चालक अपनी बात पर अड़ा रहा। बाद में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना बंथरा पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची बंथरा पुलिस ने किसी तरह ट्रक चालक को समझा बुझकर शांत कराया। इसके बाद ट्रक चालक अपना वाहन लेकर चला गया। इसके बाद वहां जाम के हालात धीरे-धीरे सामान्य हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button