लखनऊ

मलिहाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, दूसरा युवक घायल

मलिहाबाद,लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। हवाई फायरिंग में भी गांव का एक युवक घायल हो गया है। जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी चैनू पुत्र मुस्ताक 35 वर्ष शुक्रवार को बेता नाले पर नहाने गया था।उसी दौरान गांव के ही विमलेश उर्फ राका ने चेनू का रास्ता रोककर उसे गोली मार दी। जिससे की चैनू जमीन पर गिर गया।
आरोपी विमलेश उर्फ राका ने दूसरी गोली कनपटी पर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना करने के बाद आरोपी गांव पहुंचा उसने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक अन्य युवक सतीश को गोली दीवार या खम्भे से टकराकर अपने घर पर बैठे सतीश के बाँऐहाथकेनीचे पेट में छर्रे जा लगे। जिससे वह घायल हो गया इस घटना से गांव सहित पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

क्या कहना है एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार 

चैनू नामक युवक की गोली मारकर हत्या की जानकारी मिली। मौके पर पहुँचकर जानकारी ली गई। तो पता चला गांव के आरोपी विमलेश को अपनी पत्नी के साथ चैनू के प्रेम संबंध को लेकर शक था। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी। वहीं घटना में एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गोली मारकर युवक की हत्या की खबर मिलने पर एएसपी तथा एसपी ग्रामीण मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button