बड़ी खबरलखनऊ

आलमबाग चंदर नगर में आग से कई दुकानें जलकर राख

लखनऊ। आलमबाग में चंद्रनगर गेट के पास फुटपाथ के किनारे लगी दुकानों में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। इससे पहले कि दमकल की गाड़ियां वहां पहुंचती आग ने कई दुकानों को चपेट में ले लिया। आग से दुकानों में रखे लाखों का सामान जलकर राख हो गया । देर रात करीब डेढ़ बजे दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वही पटरी दुकानदारों का आरोप है कि आसपास के व्यापारियों ने दुकानों में आग लगवाई है।
मिली जानकारी  अनुसार आलमबाग में चंद्रनगर गेट के पास फुटपाथ के किनारे लगी दुकानों में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। घटना से नाराज पटरी दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया। आलमबाग पुलिस ने दुकानदारों को किसी तरह शांत कराया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि आग कैसे लगी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। एडीसीपी मध्य राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जाएगी। पटरी दुकानदारों के आरोपों की भी गहनता से जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

सम्पर्क

Related Articles

Back to top button