लखनऊ

पारा में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोड जाम कर किया प्रदर्शन

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के जलालपुर में मारपीट व बलवा करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन लगभग डेढ़ घंटे तक चला। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद मामला काफी देर बाद शांत हुआ। फिलहाल इस मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है।
अनूप कुमार वर्मा पुत्र ओम प्रकाश वर्मा निवासी जलालपुर ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसकी दुकान पर कुछ बच्चे चोरी का सामान बेचने आए थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो जलालपुर के रहने वाले सुनील कुमार राजपूत, अनिल कुमार राजपूत, अर्जुन राजपूत, अखिलेश राजपूत ने धीरेंद्र कुमार शुक्ला अरविंद से अभद्रता करते हुए ईट पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में धीरेंद्र, अरविंद को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित व्यापारी व नागरिकों ने जलालपुर फाटक के पास रोड जाम कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लगभग 1.30 घंटे तक चला। काफी प्रयास के बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल इस संबंध में पुलिस ने एक आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button