अपराधलखनऊ

जमीनी विवाद में दो किसानों पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत

लखनऊ। राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने खेत में सो रहे किसानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति का इलाज बलरामपुर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में काकोरी इंस्पेक्टर ने बताया कि जमीनी विवाद के कारण किसानों को गोली मारी गई है। यह रंजिस लगभग 30 साल पुरानी है।
मिली जानकारी सुधीर पुत्र गजराज निवासी ग्राम जलियामऊ थाना काकोरी लखनऊ ने बताया कि बीती रात भाई सुशील उर्फ लाला व गांव का लेबर श्रीराम अपने खेत में ट्रैक्टर से धान की मड़ाई करने के लिए गए थे। जहां पर वह फसल की रखवाली कर रहे थे। तभी बीती रात कि 01.30 बजे पवन उर्फ छोटे पुत्र स्व. तुलसीराम व पवन उर्फ छोटे का जीजा संजय द्वारा जान से मारने की नियत से दोनों लोगों को गोली मार दी। गोली सुनील उर्फ लाला और श्री राम गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ पर लेबर श्रीराम उम्र करीब 50 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पवन उर्फ छोटे, संजय ( पवन का जीजा ) के विरुद्ध हत्या व हत्या का प्रयास करने का मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस संबंध में पुलिस ने अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। गिरफ्तारी करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक काकोरी द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button