उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन बार-बार संविदा कर्मचारियों से कर रहा वादाखिलाफी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निवेदा/ संविदा कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने 90 दिनों से लगातार अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निवेदन संविदा/कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने सांसद कौशल किशोर के आवास पर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर सांसद को एक ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि माननीय सांसद कौशल किशोर उनके आदर्श है। उन्हीं के संरक्षण में इस समिति का गठन किया गया था। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सांसद कौशल किशोर को ज्ञापन सौंपा है। सांसद कौशल किशोर ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि वह मुख्यमंत्री से वार्ता कर उन्हें अवगत कराएंगे और उनकी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक वह सांसद जी के आवास के पास अपना धरना जारी रखेंगे। रविवार के दोपहर का खाना उन्हीं के आवास के सामने कर्मचारियों द्वारा बनाया जा रहा है।
- कर्मचारियों की मांगे
- आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों का न्यूनतम मजदूरी ₹18000 निर्धारित कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले लाभों को दिया जाए
- आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को विवाह की नीतियों के अनुरूप मास्टर रोल व्यवस्था के तहत समायोजित कर समान कार्य समान वेतन दिया जाए
- आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के जीपीएफ में हुए घोटाले की जांच कराई जाए
- आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हो रही दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए कार्य के दौरान घायल कर्मचारियों को पूर्ण उपचार कराए जाए तथा परिवार का भरण पोषण हेतु उपचार अवधि का वेतन दिया जाए
- आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के परिजनों को दुर्घटना हितलाभ के रूप में 1000000 रुपए का अनुग्रह धंधा दिया दिया जाए तथा परिवार के एक सदस्य को विभाग में सेवा में लिया जाए
- आउटसोर्स कर्मचारियों को पेट्रोल का मोबाइल भत्ता दिया जाए
- और सूरज कर्मचारियों के कार्य से हटाने तथा संतरा के नाम पर की जा रही है लुगाई की जांच की जाए



