लखनऊ

श्मशान घाट के पास नदी में उतराता मिला अधेड़ का शव

लखनऊ। दुबग्गा के हयातनगर श्मशान घाट के पास नदी में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार अधेड़ का शव एक बोरी में और दूसरी बोरी में ईंट भरा हुआ था। दोनों बोरियां रस्सी से बंधी गयी थी। गर्दन बोरी से बाहर दिख रहा था। शव देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त के प्रयास किया लेकिन शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर दुबग्गा सुखवीर सिंह भदौरिया के मुताबिक शव दो दिन पुराना लग रहा है। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव की पहचान कराने के प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button