
लखनऊ। राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिमांशु पुत्र राजेन्द्र कुमार निवाासी सुकुरुर रेवतापुर थाना पीजीआई लखनऊ ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि समय करीब 11.25 बजे रात्रि उसके पिता राजेन्द्र कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र देवीदीन घर के आंगन में लोहे के जाल में सफेद रेशम की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया है, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई भूपेन्द्र सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मिली जानकारी अनुसा एंपलाएमेंट आफिस में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। उनके पांच बच्चे है। एसआई भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक के पास से कोई सोसाइट नोट नहीं मिला है। इस सम्बंध में परिजनों से वार्ता भी की गई लेकिन आत्महत्या का कोई ठोस कारण नहीं पता चला।



