नायरा पेट्रोल पम्पों में अतिरिक्त मदरबोर्ड लगाकर तेल चोरी करने वाले को किया गिरफ्तार

लखनऊ। एसटीएफ ने जनपद बागपत व हापुड में स्थित नायरा पैट्रोल पम्पो में अतिरिक्त मदरबोर्ड (कार्ड) लगाकर एंव पैट्रोल/डीजल में मिलावट कर कम्पनी की मिलीभगत से चोरी से पैट्रोल व डीजल बेचकर भारी मात्रा में राजस्व की क्षति तथा उपभोक्ताओं को नुकसान कर पैसा कमाने वाले तकनीकी मास्टर माईन्ड चेतन शाक्य को गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में थाना परतापुर जनपद मेरठ पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
यह भी पढ़े : आफताब ने कई हथियारों से किए श्रद्धा के 35 टुकड़े, पांच धारदार चाकू बरामद
एसटीएफ मेरठ से दरोगा अरूण कुमार निगम के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल वीर बोस, हेडकांस्टेबल संजय सिंह एंव कांस्टेबल महेश शर्मा ने चेतन शाक्य पुत्र उदवीर निवासी मो. कसेरूखेड़ा, थाना लालकुर्ती, जनपद मेरठ को दलबल के साथ गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़े : तेज रफ्तार THAR ने टाइल्स लगा रहे मजदूरों को रौंदा, दो की मौत
पूछताछ के दौरान चेतन शाक्य ने बताया कि देवेन्द्रउर्फ सतेन्द्र के साथ मिलकर नायरा के फिलिंग स्टेशनों पर आटोमेसन का काम करता था इसमें स्टॉक कम्पनी के एक्चूवल स्टॉक से मेल खाए उसके लिए अलग से 01 पाईप लगभग 03 इंच गोल जिसकी लम्बाई टैंक के हिसाब से रखकर उसे लगाकर उसमें कम्पनी के एक्चूवल स्टॉक के लेबिल जितना तेल भरकर रखते थे। जिससे डिस्प्ले में एक्चूवल स्टॉक की रीडिंग शो करे और टैंक में जो एक्सट्रा तेल हैं उसे छिपाया जा सके। इस प्रकार पेट्रोल पम्प के आटोमेसन सिस्टम में छेड़छाड़ कर भारी मात्रा में अवैध पेट्रोल व डीजल की बिक्री करते थे, जिसके परिणाम स्वरूप भारी मात्रा में राजस्व की क्षति तथा उपभोक्ताओं को नुकसान व मानक के विपरीत पेट्रोल/डीजल की बिक्री से पर्यावरण पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा था।
यह भी पढ़े : एकेटीयू में पाठक के किए गए कार्यों की जांच STF ने की शुरू



