
नई दिल्ली। दिल्ली के महरौली इलाके में मुंबई की श्रद्धा वालकर हत्याकांड की जांच पर पूरे देश की निगाहें टिकी है। आरोपित आफताब का गुरुवार को कई घंटों तक पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया। इस बीच दिल्ली पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है। श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए एक नहीं बल्कि कई हथियारों का प्रयोग किया।
यह भी पढ़े : हर्ष फायरिंग में किशोरी को लगी गोली, हालत गंभीर
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस ने 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है।
कई दिनों तक फ्रिज में रखा था शव
बता दें कि मुंबई के आफताब अमीन पूनावाला और श्रद्धा वालकर दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र स्थित छतरपुर इलाके में लिव इन में रहते थे। आफताब पर आरोप है कि 18 मई 2022 को उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। फिर उसने श्रद्धा के शरीर के कटे हुए हिस्सों को दक्षिणी दिल्ली के महरौली के जंगलों में फेंकने से पहले फ्रिज में कई दिनों तक सुरक्षित रखा था। फिलहाल दिल्ली पुलिस आफताब से अन्य जानकारियां जुटाने में लगी हुई है। पुलिस उसके घर से पांच बड़े चाकू भी बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़े : तेज रफ्तार THAR ने टाइल्स लगा रहे मजदूरों को रौंदा, दो की मौत



