अपराधलखनऊ

लखनऊ में जमीनी विवाद माता-पिता एवं पुत्र की गोली मारकर हत्या

लखनऊ। महिलहाबाद थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाले माता-पिता एवं पुत्र बताये जा रहे है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। घटना लगभग तीन बजे की बतायी जा रही है। जहां जमीन पैमाइस के दौरान लेखपाल भी मौजूद था। हत्यारों का घटना कारित करने का एक वीडियो भी सोशिल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस सम्बंध में ग्रामीणों का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी मृतक के परिवार के ही है।
मिली जानकारी अनुसार मोहम्मद नगर स्थित रहमतनगर गांव में दोपहर के समय जमीन पैमाइस के लिए लेखपाल पहुंचा था। जमीन की नपाई के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख लेखपाल मौके से फरार हो गया। वहीं थार गाड़ी से तीन से चार की संख्या में आये बदमाशों ने मारपीट करते हुए अंधाधुंध गोलियां चला दी। जिसमें मुनीर, उनकी पत्नी फरहीन एवं उनका बेटा हंजला खान गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए उन्हें ट्रांमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ट्रांमा सेंटर में इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गयी। वहीं इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

वहीं घटना एक सीसीटीवी में सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति गोली मारते दिखायी दे रहा है। जिसका नाम लल्लन उर्फ गब्बर सिंह बताया जा रहा है। जो 70 से 80 के दशक का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button