अपराधलखनऊ

नीलमथा में दिनदहाड़े विकलांग ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

लखनऊ। एक बार फिर बदमाशों ने राजधानी में दहशत फैलाते हुए बिहार के रहने वाले वीरेंद्र ठाकुर पर चार से पांच राउंड गोलियां फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दिया। मामला कैंट थाने के नीलमथा क्षेत्र का है। जहाँ वीरेन्द्र ठाकुर 13 वर्षों से लखनऊ में रह रहे है। वर्ष 2019 पर आलमबाग थाना क्षेत्र में इन पर जानलेवा हमला हुआ था। तब से वह विकलांग थे और वह बेड पर ही रहकर भाई के साथ रेलवे में ठेकेदारी का कार्य कर रहे थे।
घटना दोपहर 12:30 बजे की बताई जा रही है। चार से पांच अज्ञात नकाबपोश बदमाश हथियारों से लैस होकर वीरेंद्र के घर पहुंचे। वीरेंद्र के घर पर पहले से ही सुरक्षा में तीन गार्ड मौजूद थे। गार्ड ने ही वीरेंद्र के घर का मुख्य द्वार खोला। बदमाशों ने तुरंत पूरे परिवार को बंदूक की नोक पर ले लिया। पहली पत्नी को बदमाशों ने तीन बच्चों के साथ एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद बदमाशों ने वीरेंद्र के कमरे में घुसकर ताबड़तोड़ चार से पांच राउंड गोलियां फायर कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से ही तीनों गार्ड भी फरार है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए है। वर्ष 2019 में उन पर आलमबाग थाना क्षेत्र में बदमाशों ने गोलियां चला कर उन्हें घायल कर दिया था। तबसे वह विकलांग थे और बिस्तर पर ही रह कर फोन के माध्यम से अपने भाई के साथ मिलकर रेलवे में ठेकेदारी का कार्य कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुट गई है। उन्होंने दो विवाह किया था। पहली पत्नी उनके साथ 2021 तक रही हैं। उसके बाद से उन्होंने दूसरा विवाह कर लिया था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर अपराधियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button